एनआरसी व सीएए के समर्थन में पीपुल्स फोरम ने किया प्रदर्शन
नागरिक संशोधन कानून (सीएए) तथा एनआरसी को लेकर देश के विभिन्न शहरों में विरोध-प्रदर्शन जारी है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 11:16 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 06:20 AM (IST)
संसू, पुरी : नागरिक संशोधन कानून (सीएए) तथा एनआरसी को लेकर देश के विभिन्न शहरों में विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है, हिसक घटनाएं हो रही हैं जिसमें अबतक 15 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इसी बीच ओडिशा में इन दोनों कानून को समर्थन मिला है। पुरी पौर सदन चौक में पीपुल्स फोरम की तरफ से कार्यक्रम आयोजित कर एनआरसी एवं सीएए को समर्थन किया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के इस कदम का स्वागत किया गया है। इस दौरान फोरम के सदस्यों ने कहा कि लंबे समय से पाकिस्तान एवं बांग्लादेश से प्रताड़ित होकर जो हिन्दू भारत में हैं, उन्हें भारत की नागरिकता दी जानी चाहिए। सीएए व एनआरसी से मुसलमानों को डरने की आवश्यकता नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें