Move to Jagran APP

Odisha: रविवार को PM मोदी पुरी-राउरकेला वंदे भारत समेत 8 एक्सप्रेस का करेंगे शुभारंभ,इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Odisha Vande Bharat Train प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत ओडिशा में पुरी-राउरकेला वंदे भारत समेत आठ एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन तटीय मध्य और पश्चिमी ओडिशा के जिलों को आपस में जोड़ेगी। साथ ही तटीय और पश्चिमी ओडिशा क्षेत्र के लोगों की शानदार आरामदायक सुगम सुरक्षित ट्रेन यात्रा के सपने को साकार करेगी।

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar JhaPublished: Sat, 23 Sep 2023 07:32 PM (IST)Updated: Sat, 23 Sep 2023 07:32 PM (IST)
रविवार को PM मोदी पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस का करेंगे शुभारंभ

 (Puri-Rourkela Vande Bharat) संवाद सूत्र, संबलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) की सफलता का प्रमाण वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) सफलता के नए ऊंचाइयों को छूने लगा है। इसी क्रम में, 24 सितंबर 2023 के दिन प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) द्वारा देश भर में अन्य आठ वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के साथ पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस (Puri-Rourkela Vande Bharat Express) का शुभारंभ किया जाएगा।

loksabha election banner

प्रगतिशील और आत्मनिर्भर भारत के प्रतीक, वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की पहली स्वदेशी इंजीनियर सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है। जो गति, सुरक्षा और यात्रियों को सेवा की पहचान है। वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) बेहतर गुणवत्ता सुविधाओं के साथ आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करता है।

यह राजधानी भुवनेश्वर, कटक और संबलपुर को जोड़ने वाली ट्रेन पुरी और राउरकेला के बीच यात्रा के समय को कम कर देगी और विशेष रुप से तीर्थयात्रियों, व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों को लाभान्वित करेगी।

यह भी पढ़ें: Nab Das Case: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हत्याकांड मामले को विधानसभा में उठाने की मांग, BJP ने पूछे ये गंभीर सवाल

इस दूसरे चरण में वंदे भारत एक्सप्रेस भगवान श्रीजगन्नाथ की नगरी पुरी को इस्पात नगरी राउरकेला समेत ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर, अनुगुल, संबलपुर और झारसुगुड़ा में औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ेगी। यह प्रीमियम सेवा पुरी-राउरकेला के बीच सबसे तेज रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) पुरी से राउरकेला (Puri-Rourkela) तक 505 किमी की दूरी 7 घंटे 45 मिनट में तय करेगी।

ट्रेन संख्या 20836 पुरी- राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस (Puri-Rourkela Vande Bharat Express) पुरी से सुबह 5.00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन दोपहर 12:45 बजे राउरकेला पहुंचेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 20835 राउरकेला- पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस राउरकेला से दोपहर 14:10 बजे प्रस्थान करेगी और उसी रात को 21.40 बजे पुरी(Puri) पहुंचेगी। यह ट्रेन खोर्द्धा रोड़, भुवनेश्वर, कटक, ढेंकानाल, तालचेर रोड़, अनुगुल, रेढ़ाखोल, संबलपुर सिटी और झारसुगुड़ा स्टेशनों पर रुकेगी।

यह ट्रेन (Train) तटीय, मध्य और पश्चिमी ओडिशा(Odisha) के जिलों को जोड़ेगा और तटीय और पश्चिमी ओडिशा क्षेत्र के लोगों की शानदार, आरामदायक, सुगम, सुरक्षित ट्रेन यात्रा के सपने को पूरा करेगा। यह ट्रेन पुरी और राउरकेला (Puri-Rourkela) के बीच यात्रा के समय को कम करके तीर्थयात्रियों, व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों को बहुत लाभान्वित करेगी।

यह भी पढ़ें: Odisha पर मंडरा रहा है चक्रवाती तूफान का खतरा, मौसम विभाग के आकलन से बढ़ी आशंका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.