मंत्रियों का पांच साल का विमान खर्च 39 करोड़ रुपये
हालांकि राज्य के अंदर अन्य मंत्री 2013 में 14 बार, 2014 में 9 बार, 2015 एवं 2016 में 18 बार एवं 2017 में 9 बार विमान से दौरा किए हैं।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री एवं अन्य विभागीय मंत्रियों ने पिछले पांच साल में राज्य के अंदर एवं राज्य के बाहर विमान एवं हेलीकाप्टर के किराए रूप में 39 करोड़ 12 लाख रुपया खर्च किया है। इसमें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का खर्च सर्वाधिक है।
विधानसभा में मंगलवार को भाजपा विधायक दिलीप राय के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए संसदीय व्यापार मंत्री विक्रम केशरी आरुख ने यह जानकारी दी है। मंत्री आरुख ने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक वर्ष 2013 में राज्य के बाहर तीन बार, 2015 में एक बार, 2016 में 7 बार एवं 2017 में अब तक 3 बार विमान से गए हैं। वहीं राज्य के अंदर 2013 में 56 बार, 2014 में 36 बार, 2015 में 32 बार, 2016 में 52 बार, 2017 में अब तक 20 बाजर विमान से दौरा किए हैं। वर्ष 2013 से 2017 के बीच 2016 को अलग कर दें तो कोई भी मंत्री हेलीकाप्टर या विमान से राज्य के बाहर नहीं गए हैं। एक ही मंत्री केवल 2016 में राज्य के बाहर विमान से गए थे।
हालांकि राज्य के अंदर अन्य मंत्री 2013 में 14 बार, 2014 में 9 बार, 2015 एवं 2016 में 18 बार एवं 2017 में 9 बार विमान से दौरा किए हैं। इस पांच साल में विमान गश्त के बदले 39 करोड़ 12 लाख 7 हजार 91 करोड़ रुपया खर्च हुआ है। वर्ष 2013 में 7 करोड़ 68 लाख 70 हजार 168 रुपया, वर्ष 2014 में 4 करोड़ 88 लाख 22 हजार 555 रुपया, वर्ष 2015 में 8 करोड़, 43 लाख 74 हजार 798 रुपया, वर्ष 2016 में 11 करोड़ 14 लाख 31 हजार 709 रुपया, वर्ष 2017 में अब तक 6 करोड़, 97 लाख 7 हजार 861 रुपया खर्च हुआ है।
यह भी पढ़ें: देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही बीजद सरकार: सिंह