Move to Jagran APP

मोदी सरकार में हो रहा जनजातियों का विकास : ओराम

आदिवासी जनजाति लोगों का विकास होने से ही भारत का विकास संभव है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 05:29 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 05:29 PM (IST)
मोदी सरकार में हो रहा जनजातियों का विकास : ओराम
मोदी सरकार में हो रहा जनजातियों का विकास : ओराम

जेएनएन, पुरी : आदिवासी जनजाति लोगों का विकास होने से ही भारत का विकास संभव है। जब देश में कांग्रेस की सरकार चल रही थी तब जनजाति वर्ग का विकास नहीं हुआ। 2014 में केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद से पूरे भारत में जनजातियों का विकास तेजी से हो रहा है। श्रीक्षेत्र धाम पुरी में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के अधिवेशन के दूसरे दिन केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल ओराम ने यह बात कही।

loksabha election banner

ओराम ने कहा कि इस अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हैं। जो इस बात का प्रमाण है कि केंद्र की मोदी सरकार जनजाति वर्ग के उत्थान एवं विकास के लिए शिद्दत से काम कर रही है।

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विचार नेताम ने कहा कि ओडिशा सरकार जनजातियों के विकास के लिए एक पैसा खर्च नही कर रही है। केंद्र सरकार के जनजाति विकास के धन को अन्य योजनाओं पर खर्च किया जा रहा है। नेताम ने कहा कि इस महाधिवेशन का उद्देश्य जनजातियों के लिए चल रहीं योजनाओं के प्रति अपने को सतर्क रखते समाज को जागरूक करना है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सभी राज्यों में ठीक तरह से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे, यह हमारा संकल्प होना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.