आइएएस अधिकारी केबी वर्मा नहीं रहे
पुरी : ओडिशा कैडर के 1965 बैच के आइएएस अधिकारी कैलाश बिहारी वर्मा का निधन भुवनेश्वर में उनके निवास स्थान पर हो गया। उनका अंतिम दाहसंस्कार पुरी धाम के स्वर्गद्वार में शास्त्र सम्मत रीति-नीति के साथ संपन्न हुआ। दिवंगत वर्मा ओडिशा सरकार के विभिन्न विभागों के शीर्ष पदों पर हे। उन्होंने स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, पंचायतीराज, राजस्व आदि विभागों में जिम्मेदारी वाले पदों पर कार्य किया था। वे पारादीप पोर्ट के अध्यक्ष भी रहे। उनके परिवार में पत्नी, पुत्र संजीव वर्मा और दो बहनें हैं। दिवंगत वर्मा बिहार के दरभंगा जिले के बौड़ गांव के रहने वाले थे। उनका जन्म 14 जनवरी, 1941 में हुआ था। उनके निधन पर सगे-संबंधियों के साथ-साथ ओडिशा के अनेक प्रशासनिक अधिकारियों व बिहार सांस्कृतिक उत्थान संस्था विश्वास ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर