आतंक मचाने वाले दो युवक गिरफ्तार
पुरी : पुरी-ब्रह्मंागिरी रास्ता से बंदूक के बल पर आम लोगों को धमकाकर वसूली करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है। कोर्ट उनकी जमानत नामंजूर करते हुए उन्हें जेल हाजत को भेज दिया है। पुलिस दो असामाजिक युवकों से एक पिस्टल, 5 गोली और ओआर13सी9942 नंबर की एक बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल को जब्त किए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मणिकर्निका साही के नारायण महापात्र उर्फ महावीर, गौड़वाड़ साही के संतोष कुमार साहू पुरी-ब्रह्मंागिरी रास्ता में जनता में आतंक फैला रहे थे। इसकी खबर मिलते ही सदर थाना पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट चालान कर दिया है। इस सम्बन्ध में सदर थाना पुलिस भारतीय पिंगल कोड के 353, 506, 34 और अस्त्र शस्त्र कानून के 25 और 27 धारा में मामला दायर किए हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर