श्रीविहार में खेल पुरस्कार वितरण उत्सव सम्पन्न
पुरी, जागरण संवाददाता :
श्रीजगन्नाथ संस्कृत विश्व विद्यालय के खेल पुरस्कार वितरण उत्सव सम्पन्न हुआ है। श्री विहार परिसर में आयोजित इस उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो.नीलकण्ठ पति भाग लिए थे। धर्मशास्त्र विभाग के आचार्य जयकृष्ण मिश्र वेद पाठ किए थे। श्री पति उन सबको आनुष्ठानिक रूप से उद्घाटन किए थे। अतिथि परिचय स्नातकोत्तर परिषद के अध्यक्ष प्रोकेसी पाढ़ी ने दिया। विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षाधिकारी परासर महापात्र विवरण प्रदान पूर्वक सूचना देते हुए कहा कि खेल के विकास के लिए विश्व विद्यालय अनुदान आयोग की तरफ से 50 लाख रुपया अनुदान मिला है। लेकिन खर्च के लिए अनुमति न मिलने से 25 लाख रुपया पड़ा हुआ है। कुलपति प्रो.पति सांप्रतिक समय में खेल के गुरुत्व के बारे में उल्लेख करते हुए बताया कि विश्व के सबसे अधिक धनी खिलाड़ी होते हैं। सम्मानित अतिथि के रूप में डीएसपी मानस नंद त्रिपाठी उपस्थित थे। विश्व विद्यालय के 25वां खेल उत्सव में पुरुष विभाग में द्वितीय वार्षिक आचार्य विभाग के छात्रा दुर्वासा कअंर और महिला विभाग में प्रथम वार्षिक धर्मशास्त्र विभाग की छात्रा कुमारी प्रीति प्रभा दास, द्वितीय वार्षिक सर्व दर्शन विभाग की छात्रा कुमारी सुनंदिता बणिआ को श्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर पुरस्कृत किया गया। प्रो.एम.सी.पण्डा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर