दीवार ढही, दो की मौत, दो घायल
पुरी, जागरण संवाददाता :
वाटरवर्क्स रोड में आठ फुट गहराई में 50 फुट लम्बी दीवार ढह जाने से दो श्रमिकों की मौत हो गई व दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उनके परिजनों को हवाले कर दिया। मृत श्रमिकों के परिजनों को 10 हजार आर्थिक सहायता के साथ घायल श्रमिकों को 5-5 हजार रुपया देने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से घोषणा की गई है। पिछले डेढ़ साल से पुरी में ड्रेनेज खुदाई का काम चल रहा है। आज सुबह ड्रेनेज के लिए खुदाई के समय 50 फुट लंबी ईंट दीवार अचानक ढह गई। इस दौरान वहां काम कर रहे कुछ श्रमिक दब गए। बाद में स्थानीय लोग एवं दमकल विभाग के कर्मचारियों ने दीवार हटाने में जुटे। इस दौरान उसमें से दो लोगों का शव मिला है। इसमें एक महिला श्रमिक जिसका नाम के.पूर्णा (45) है। उसका पुरी जिला चक्रतीर्थ रोड में है। दूसरे मृतक श्रमिक का नाम छबि है। छबि की उम्र 50 साल है और उसका घर चक्रतीर्थ नुआसाही में है। दोनों को सदर मुख्य चिकित्सालय में भेजा गया। काफी देरी से दुर्घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। मिट्टी साफ कर छानबीन की जा रही है। इस दौरान दो महिला श्रमिक घायल हो गई हैं, जिनका नाम के.मालेश्वरी एवं आजलक्ष्मी है। कुम्हारपड़ा थाना पुलिस एक मामला दायर करते हुए घटना की छानबीन कर रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर