प्रेम विवाह रचाने वाली फ्रांसिसी महिला ने की खुदकुशी
पुरी, जागरण संवाददाता
श्रीक्षेत्र कालोनी के एक घर से एक विदेशी महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। समुद्रकुल थाना के इन्स्पेक्टर अमूल्य कुमार धर, डीएसपी असीमा नंद त्रिपाठी और पुलिस ने आत्महत्या करने वाली महिला के शव को उद्धार किया है। मामले में पुलिस ने एक अपमृत्यु का मामला दायर कर शव का पोस्टमार्टम कराया। विदेशी महिला होने के कारण पुलिस इस घटना को गम्भीरता से लिया और छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार चक्रतीर्थ रोड के पिंक हाउस होटल के मालिक ललाटेन्दु केशरी जेना ने तीन साल पूर्व फ्रांस की साराकार्बोशील नामक युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच दो साल प्रेम रहा। विदेशी महिला को उसने लाकर श्रीक्षेत्र कालोनी में एक किराए के मकान में रखा था। गुरुवार शाम को होटल से लौटने के बाद ललाटेन्दु ने देखा कि उनके कमरे का दरवाजा अन्दर से बंद है। उसने पुलिस को सूचित किया। मजिस्ट्रेट संग मौके पर पहुंची पुलिस ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला। घर के अन्दर खाट के ऊपर मौजूद एक सिलिंग फैन में रस्सी लगाकर विदेशी महिला ने आत्महत्या कर लिया था। पुलिस इसमें अस्वाभाविक मौत का मामला मानकर चल रही है। महिला के परिवार को पुलिस की तरफ से खबर भेजी गई है। फ्रांस के राजदूत को भी इसकी सूचना दी गई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर