वकील संघ के अध्यक्ष बने रूद्र
पुरी, जागरण संवाददाता
पुरी वकील संघ के अध्यक्ष के रूप में 2012-13 साल के लिए रूद्र नंदन मिश्र चुनाव जीत लिए हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष के रूप में भागीरथी खुण्टिया और साधारण संपादक शारदा प्रसाद सामल चुने गए हैं। वकील संघ के चुनाव कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र रिटर्निंग आफिसर थे। अध्यक्ष के लिए भगवान मिश्र, रामचन्द्र प्रधान और रूद्र नंदन मिश्र चुनाव में उम्मीदवार थे। रूद्र नंदन मिश्र ने निकटतम प्रतिद्वंदी भगवान मिश्र को हराकर 329 वोट हासिल कर अध्यक्ष बने हैं। भागीरथी खुण्टिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दुर्गा प्रसन्न आचार्य को दो वोट से हराकर 342 वोट में चुनाव जीत लिए हैं। शारदा प्रसाद सामल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जयराम बस्तिआ को हराकर 388 वोट हासिल करते हुए साधारण संपादक का चुनाव जीते हैं। युग्म संपादक के रूप में 5 उम्मीदवार खड़े थे विभूति शंकर त्रिपाठी 450 वोट हासिल कर युग्म संपादक बने हैं। उनके साथ ही सिटीकांत शतपथी 315 और रंजित मंहान्ति 308 वोट पाकर युग्म संपादक बने हैं। मृत्युंजय महापात्र, विनायक मिश्र, निर्मल कुमार यादव, पूर्णचन्द्र दास (बी), जयंत कुमार सेनापति प्रमुख 5 कमेटी के सदस्य के रूप में चुने गए हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर