बार चुनाव : पूर्व अध्यक्ष का नामांकन खारिज
पुरी, जागरण संवाददाता
आगामी 30 तारीख को आयोजित होने जा रहा है पुरी वकील संघ का चुनाव। पिछले 22 तारीख को होटल सूची प्रकाशन के बाद 23 तारीख को नामांकन भरा गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। चार उम्मीदवारों में से तीन का नामांकन पत्र ठीक पाया गया जबकि एक का नामांकन पत्र रद हो गया है। विभूधेन्द्र मिश्र के खिलाफ वकील संघ के कोष को हड़प अभियोग के कारण चुनाव कमेटी अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र ने उनके नामांकन पत्र को खारिज कर दिया है। श्री मिश्र चुनाव में अपना मतदान कर सकते हैं। गौरतलब है कि श्री मिश्र से पहले लगातार तीन बार संघ के संपादक चुने जाने के समय दो बार अध्यक्ष के रूप में चुने गए थे। अब श्री मिश्र बार काउंसिल के सदस्य हैं। श्री मिश्र वकील संघ के धन से केवल 2033 रुपया घपला करने के अभियोग में चुनाव से वंचित हुए हैं। इस बात को लेकर वकील संघ में चर्चा जारी है। 1996 साल चुनाव में स्व.पितवास नायक, अध्यक्ष और विभुधेन्द्र मिश्र वकील संघ के संपादक के रूप में चुनाव जीते थे। संपादक पदवी में रहने के समय संघ के अर्थ हड़प करने की घटना 1997 में अडिट रिपोर्ट से जानने में आई थी। 2011 साल में सम्पन्न वकील संघ के साधारण परिषद बैठक में एडवोकेट कमल लोचन मिश्र इस बारे में शिकायत करने के बाद हड़प राशि को जमा करने के लिए श्री मिश्र को कहा गया था, मगर उन्होंने जमा नहीं किया। पिछली 24 तारीख एसोसिएशन के सदस्यों को इस बारे में अंवगत किया गया। पब्लिक प्रोसिक्यूटर विजय कुमार मिश्र के अध्यक्षता में गठित चुनाव कमेटी द्वारा एसोसिएशन के साधारण परिषद के निर्णय को सम्मान करते हुए संघ के अधिनियम रूल-2 (डी) के अनुसार पदक्षेप लिया गया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर