प्रथम पर्याय पल्स पोलियो अभियान सम्पन्न
पुरी: पुरी समेत पूरे राज्य में रविवार के दिन प्रथम पर्याय पल्स पोलिया अभियान सम्पन्न हुआ है। 15 अप्रैल के दिन सम्पन्न होगा दूसरे पर्याय का पल्स पोलियो अभियान। जिलाधीश अरविन्द अग्रवाल सिंहद्वार के सामने एक शिशु को पोलियो खुराक देकर इस अभियान का शुभारंभ किए थे। इस अवसर पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.नरहरि महारणा, एडीएमओ डा.प्रमोद महान्ति और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। समग्र जिला में पल्स पोलियो खुराक देने को 746 बूथ खोला गया था। अभिभावकों ने उत्साह के साथ पल्स पोलियो केन्द्र पहुंचकर शिशुओं को पोलियो खुराक दिलवाए थे। पल्स पोलियो अभियान के लिए समग्र जिला में 3134 भेक्सीनेटर, 166 सुपरवाइजर और 8 जिला स्तरीय सुपरवाइजर नियोजित हुए थे। 3300 कर्मचारियों को इस कार्यक्रम के लिए नियोजित किया गया था। 1 लाख 67 हजार 970 शिशुओं को इस अवसर पर पोलियो खुराक दिए जाने के साथ 2 लाख 61 हजार 685 घर में जाकर शिशुओं को पोलियो खुराक प्रदान के लिए लक्ष्य रखा गया है। 27 व 28 तारीख के दिन ंभेक्सीनेटरों ने घर घर घूमकर शिशुओं को पोलियो खुराक दे रहे हैं। इसके साथ ही सिंहद्वार, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन तथा जिला मुख्य चिकित्सालय स्थित पीपी सेण्टर में तीन दिन तक ट्रांजिट बूथ कार्य कर रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर