Move to Jagran APP

कानून के बारे में महिलाओं की जानकारी जरुरी

By Edited By: Published: Sun, 26 Feb 2012 03:50 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2012 03:50 PM (IST)
कानून के बारे में महिलाओं की जानकारी जरुरी

पुरी, जागरण संवाददाता

loksabha election banner

महिलाएं ही महिलाओं की दुश्मन हैं। हर नारी निर्यातना घटना के पीछे मुख्य रूप से भूमिका होती है। महिलाएं अपना अधिकार और उनके लिए बने विभिन्न कानून के बारे में जागरूक होने से नारी निर्यातना कम होगी। पौर सदन में आयोजित एक महिला जागरूकता शिविर में विशिष्ट नारी नेत्री और संगठनों यह मत दिया है। स्वेच्छासेवी संगठन विजया की तरफ से ग्रामीण महिला जागरूकता शिविर गां कु चाल अवसर पर अतिथि के रूप में योगदानपूर्वक विशिष्ट महिला तथा नारी नेत्रियों ने ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने के लिए इस बात के ऊपर जोर दिए थे। इस शिविर में विजया के अध्यक्षा चन्दिका महापात्र ने अध्यक्षता किया। राज्य भिन्नक्षम कमिश्नर कस्तूरी महापात्र मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिए थे। मुख्य अतिथि के रूप में ओड़िशा राज्य समाज मंगल बोर्ड के अध्यक्षा सुलता देव उपस्थित थी। श्रीमती देव कन्याभृण हत्या, यौन निर्यातना और बाल्य विवाह को सामाजिक कलंक बताया। उन्होंने कहा कि महिला कमीशन और समाज मंगल बोर्ड की तरफ से इस कलंक को मिटाने के लिए पदक्षेप लिया जा रहा है। कोई भी समस्या विराट आकार लेने से पहले इसका समाधान होना आवश्यक है। महिला कमीशन की तरफ से लिए गए विभिन्न पदक्षेप साधारण लोगों के पास पहुंचना चाहिए। इसके लिए जागरूकता आवश्यक है। मुख्य वक्ता श्रीमती महापात्र ने कहा कि 21वें शताब्दी में हम लोग नारी निर्यातना पर चर्चा करना बड़ी दुख की बात है। महिलाओं के लिए मौजूद कानून के बारे में महिलाओं के अज्ञता के कारण समस्या हो रही है। अन्यों के मध्य नम्रता चड्ढा, कस्तूरबा गांधी ट्रस्ट के ट्रस्टी गायत्री दास, प्रतिमा मिश्र, मधुमिता राय प्रमुख शिविर में उद्बोदन देते हुए महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा पर विभिन्न दिशा से आलोचना किए थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.