जापानी युवक-युवती ने हिन्दू रीति में रचायी शादी
पुरी, जागरण संवाददाता
उनके घर जापान में है, मगर भारतीय परंपरा ऐतिह्यं और जीवन शैली के लिए उन लोगों का रहा है ममता, अनुरक्ति। भारतीय परंपरा से प्रभावित जापानी युवक जिनोनावकी और जापानी युवती जिनोजुनको के बीच हिन्दू वैदिक रीति में संपन्न हुआ है विवाह उत्सव। चक्रतीर्थ रोड स्थित होटल सांत्वना में महोत्सव के साथ इस अभिनव विवाह उत्सव सम्पन्न हुआ है। राष्ट्रीय विवाह पद्धति की तरह पुरुषोत्तम वाटिका से बाराती निकले थे। जापान से आए करीबन 7 बारातियों के साथ शोभायात्रा सांत्वना होटल तक बैंड बाजा के साथ गई। होटल परिसर में मण्डप के ऊपर वर कन्या के हाथों में मेहंदी लगाने के साथ शादी के बंधन में दोनों को जोड़ दिया गया। पुरोहित मंत्रोच्चारण के साथ विवाह विधि संपन्न किए। एडवोकेट नागेश्वर पटनायक वर के पिता और सांत्वना होटल के परिचालक प्रमोद कुमार पण्डा लड़की के पिता की भूमिका में थे। वर वेश में जापानी युवक जिनोनावकी को सजाया गया था और वधु के वेश में कन्या जिनोजुनको को सजाया गया था। हिन्दू परंपरा के साथ बारातियों का स्वागत किया गया। इण्डिया-जापान फ्रेण्डशिप सोसाइटी के अध्यक्ष श्रीमन्त कुमार दास के तत्वावधान में यह वैदिक विवाह उत्सव सम्पन्न हुआ है। जिनो का घर जापान के हाइटी में है और जुनको का घर जापान के कानगावार शहर में है। 4 साल पहले 2008 में रथयात्रा के समय भगदड़ हुई थी। उस समय जुनको के साथ कुछ लड़के खराब व्यवहार किए थे। उस समय 28 साल का लड़का जिनो बचाया था उन आसामाजिक युवकों से। वहीं से उनका परिचय हुआ और दोनों एक दूसरे से एक दूसरे से प्रेम करने लगे। तीन साल बाद आज उन्होंने हिन्दू रीति के अनुसार विवाह बंधन में बंध गए हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर