पुरी में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
पुरी : विभिन्न राजनैतिक दल की तरफ से 63वां गणतंत्र दिवस पालन किया किया गया है। बीजू जनता दल, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की तरफ से गोपबंधु के प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण किया गया है। बाद में बीजद के सदर निर्वाचन मण्डली अध्यक्ष नरसिंह साही नायक राष्ट्रीय झण्डा लहराए थे। जयंत कुमार षडंगी, नगरपाल शांतिलता प्रधान, नृसिंह मिश्र, भक्त चरण दास, घनश्याम मर्दराज, विजय कुमार मिश्र और जयकृष्ण दास महापात्र प्रमुख उपस्थित थे। भाजपा की तरफ से जिला अध्यक्ष शरत मिश्र ने तिरंगा लहराया जबकि कांग्रेस की तरफ से जिला कमेटी अध्यक्ष शरत कुमार रथ ने राष्ट्रीय झंडा फहराए थे। कृष्ण चन्द्र पण्डा, उत्तम आचार्य, सुशान्त कुमार मिश्र, विनायक दास महापात्र, उदय शंकर प्रतिहारी प्रमुख योगदान किए थे। समाजवादी पार्टी की तरफ से जिला अध्यक्ष नारायण खुण्टिया, नगर अध्यक्ष बलराम महान्ति और रवि नारायण त्रिपाठी योगदान पूर्वक राष्ट्रीय झण्डा फहराए थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर