राज्य सरकार पर श्रीक्षेत्र को श्रीहीन करने के षडयंत्र का आरोप
पुरी में श्रीमंदिर की सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण के नाम पर चल रही तो
जागरण संवाददाता, पुरी : पुरी में श्रीमंदिर की सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण के नाम पर चल रही तोड़फोड़ का कड़ा विरोध करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ब्रजकिशोर त्रिपाठी ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रीक्षेत्र को श्रीहीन करने के लिए षडयंत्र कर रही है। त्रिपाठी ने गुरुवार को यहां राज्य सरकार पर मनमाने एवं गैरकानूनी ढंग से काम करने का आरोप लगाते हुए उपरोक्त बात कही।
श्रीक्षेत्र सुरक्षा अभियान की तरफ से आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री त्रिपाठी ने कहा है कि मेघनाद दीवार से 75 मीटर परिधि में निर्माण को हटाने को सुप्रीमकोर्ट ने नहीं कहा है। राज्य सरकार ने जिला प्रशासन के माध्यम से अजनतांत्रिक ढंग से पुरी में निर्माणाधीन ऐतिहासिक धरोहरों एवं दुकानों को हटा रही है। पुरी के लिए जो पैकेज घोषित किया गया है, राज्य के बजट में इसके लिए कोई व्यवस्था नहीं है। पुरी वासियों को भ्रमित करने के लिए तथा पुरी की आíथक प्रगति को रोकने के लिए इस तरह का षडयंत्र राज्य सरकार कर रही है। चक्रवात फणि से पहले ही शहर के लोगों की आíथक अवस्था बदहाल हो गई है, ऊपर से राज्य सरकार उनके मेरूदंड पर हमला कर रही है। इससे पुरी का बैंकिग कारोबार एवं आíथक व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित होगी। इन सब चीजों से स्थानीय लोगों पर गहरा असर पड़ेगा।