जिले के ब्लाकों में 20 करोड़ 20 लाख से होगा विकास
पुरी, जागरण संवाददाता :
पुरी जिला परिषद की 5वीं बैठक जिला ग्राम विकास संस्था के सम्मेलन कक्ष में हुई। जिला परिषद अध्यक्ष देवराज बेहेरा के अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 2013-14 आर्थिक साल के लिए विभिन्न विभाग की वार्षिक कार्य अनुमोदित किए गए।
इसके लिए प्राप्त अनुदान और खर्च के बारे में भी चर्चा की गई। गर्मी के में पेयजल की व्यवस्था करने के लिए जिलाधीश नव कुमार नायक ने सभी मंडल विकास अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके साथ ही नलकूप और पाइप के जरिए जलापूर्ति परियोजनाओं की मरम्मत करने के लिए निर्वाही यंत्रियों को निर्देश दिया गया है। ग्राम्य जल आपूर्ति और परिमल विभाग की तरफ से 2012-13 आर्थिक साल में जिला के अंदर 561 नलकूप खुदाई के लिए लक्ष्य रखा गया था। इस साल 1000 नलकूप लगाया जाएगा। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी सूचना दिए हैं कि महाप्रभु जगन्नाथ जी के आने वाले नवकलेवर को ध्यान में रखते हुए जिला के सभी गोष्ठी स्वास्थ्य केंद्र और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के विकास के लिए 20 करोड़ रुपया खर्च होगा। जिला के विभिन्न अस्पतालों में खाली पड़े डाक्टर व अन्य पदों को भरा जाएगा। पशुपालन विभाग की तरफ से 162.96 लाख रुपया का खर्च अनुमोदित हुआ था। महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण निश्चित कर्म नियुक्ति योजना में 2012-13 आर्थिक साल में जिला को केंद्र और राज्य अनुदान 9 करोड़ रुपया मिला था। पिछले साल की बची राशि 13 करोड़ 98 लाख 38 हजार और अन्य विभाग से 1 करोड़ 4 लाख 72 हजार रुपया को मिलाकर 24 करोड़ 3 लाख 10 हजार रुपया उपलब्ध हुआ था। इस साल मार्च 31 मार्च तक 21 करोड़ 42 लाख रुपया खर्च किया गया है। 2013-14 आर्थिक साल में जिला के 11 ब्लाक में 20 करोड़ 20 लाख 14 हजार रुपया खर्च किया जाएगा। इससे जिला में 909969 श्रम दिवस बनाया जाएगा। मो. पोखरी योजना में 31 मार्च तक जिला में 10,783 आवेदन मिला था। 2012-13 आर्थिक साल में 320.72 लाख रुपया खर्च कर 543 तालाब खोदा गया है। 1750 तालाब निर्माणाधीन है। इसके साथ ही बैठक में ग्राम्य विकास, सर्व शिक्षा अभियान, समाज कल्याण, मत्स्य, पूर्त व गृह निर्माण, जल निष्काशन, बिजली, उद्योग का वार्षिक अटकल उपस्थापन और अनुमोदन किया गया। इस बैठक में सरकारी दल के उपमुख्य सचेतक संजय कुमार दासवर्मा, विधायक प्रदीप महारथी, समीर रंजन दास, रवीन्द्र मलिक, जिला ग्राम्य विकास संस्था के परियोजना निदेशक सनातन मलिक और सांसद के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर