फार्मेसिटिकल का रजत जयंती उत्सव सम्पन्न
By Edited By: Published: Sun, 14 Apr 2013 01:41 AM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2013 01:43 AM (IST)
पुरी : कालेज आफ फार्मेसिटिकल का रजत जयंती उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि राज्य पर्यटन मंत्री महेश्वर महान्ति ने समारोह का उद्घाटन किया है। मुख्य वक्ता के रूप में जादवपुर विश्व विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डा.डीके गुप्ता, नगरपाल शांतिलता प्रधान, जिलापरिषद के सदस्य दीवाकर पात्र रहे। महाविद्यालय के प्रतिष्ठाता प्रफुल्ल चन्द्र मिश्र, महाविद्यालय के बारे में बताए। महाविद्यालय के अध्यक्ष डा.अमीयकांत मिश्र वार्षिक विवरण देने के साथ छात्र-छात्रा व अध्यापकों में समन्वय पर प्रकाश डाले। इस अवसर पर मंत्री महान्ति के द्वारा कृति छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अध्यापक डा. विजय कुमार साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सभा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें