नशा उन्मूलन के लिए जागरूकता
पुरी, जागरण संवाददाता :
विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों में बढ़ रही नशे की लत को छुड़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। राज्य स्तरीय स्वेच्छासेवी तथा सांस्कृतिक अनुष्ठान सुधा ने नशामुक्त समाज बनाने, छात्र-छात्राओं को राष्ट्र के बेहतर नागरिक बनाने के लिए यह कार्यक्रम शहर के सभी स्कूल में चल रहा है। श्रीक्षेत्र कालोनी में स्थित स्वामी विवेकानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल और पेंटकटा के विश्व ज्योति आदि स्कूलों में अभियान चलाया गया। साथ श्री विहार के शिशुमंदिरम, उत्कल मणि शिशु शिक्षा मंदिर के छात्र-छात्रा, शिक्षक शिक्षिका व अभिभावक भाग लिए हैं। सुधा के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र नशा निवारण और मादक द्रव्य सेवन निकारण के आवश्यकता पर बल दिए। मुख्य अतिथि के रूप में योगदान किए थे जिला संक्रामक रोग चिकित्सालय के पूर्व अधीक्षक तथा इलेक्ट्रा इंडिया ओडिशा रिजियन के फाइलेरिया सलाहकार डा. गगन बिहारी आचार्य मादक द्रव्य सेवन के अपकारिता के बारे में चर्चा किए। विभिन्न स्कूलों में किए जाए रहे इस कार्यक्रम में इस्टर्न रेलवे के सीनियर डिवीजनल मेडिकल अधिकारी डा.एसके साहू, पूर्व एडीएमओ डा.प्रफुल्ल पटनायक, सदाशिव मिश्र और सर्वाणी दास आदि सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लेकर तम्बाकू तथा विभिन्न नशे के सेवन अपकारिता के बारे में सलाह दिए। स्वामी विवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र रथ, शिशु शिक्षा मंदिर के संपादक हरेरामकृष्ण जेना, अध्यक्ष संघमित्रा जेना, विश्वज्योति स्कूल के प्रधान शिक्षक जगन्नाथ पण्डा, प्रधान शिक्षयत्री सुभाषिनी धल आदि ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न रोग के बारे में जानकारी दिए। छात्र-छात्राओं के द्वारा नाटक प्रदर्शन के जरिए नशा सेवन से हो रहे नुकसान के बारे में जानकारी दी जा रही है। इतिश्री जेनामणि रोजालीन दास, शुभलक्ष्मी प्रधान आदि ओडिशी व लोकनृत्य के जरिए नशा निवारण पर जानकारी दे रहे हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर