विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Orissa: शरीर पर गलत जगह बनाया था भगवान जगन्नाथ का टैटू, वीडियो वायरल होने पर हुआ एक्शन; दुकान मालिक गिरफ्तार

Published: Tue, 04 Mar 2025 11:11 AM (IST)

ओड़िशा में एक टैटू दुकान मालिक और उसके सहायक को लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

महिला की जांघ पर बनाया टैटू, हुआ गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
महिला की जांघ पर बनाया टैटू, हुआ गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. विदेशी महिला की जांघ पर बनाया भगवान जगन्नाथ का टैटू
  2. टैटू दुकान मालिक और सहायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  3. विदेशी नागरिक पर नहीं की गई कोई कार्रवाई

एएनआई, भुवनेश्वर (ओडिशा)। टैटू की दुकान के मालिक और उसके सहायक को सोमवार को भुवनेश्वर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी द्वारा एक विदेशी नागरिक के शरीर के अनुपयुक्त अंग पर भगवान जगन्नाथ का टैटू बनाने के बाद कथित तौर पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था।

टैटू दुकान मालिक ने महिला के कहने पर बनाया था टैटू

भुवनेश्वर के सहायक पुलिस आयुक्त (जोन-5) विश्वरंजन सेनापति ने कहा कि विदेशी नागरिकता वाली एक महिला रविवार को टैटू की दुकान पर आई और उसकी मांग पर उन्होंने उसकी जांघ पर एक टैटू बनाया।

विश्वरंजन सेनापति ने कहा, "शहीद नगर में स्थित एक टैटू दुकान के मालिक ने अपने सोशल मीडिया पर विदेशी नागरिक की एक महिला द्वारा अपने जांघ पर भगवान जगन्नाथ का टैटू बनवाते हुए एक वीडियो साझा किया। इससे भक्तों की भावनाएं आहत हुईं। टैटू दुकान के मालिक रॉकी और उसके सहायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।"

विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

भुवनेश्वर के सहायक पुलिस आयुक्त (जोन-5) ने कहा कि पुलिस ने विदेशी नागरिकता वाली महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा, टैटू बनाने के बाद, उन्होंने वीडियो को व्हाट्सएप स्टेटस पर शेयर किया था।

उन्होंने कहा, "हमने दुकान के मालिक और कलाकार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 299 और 305 के तहत मामला दर्ज किया है और भगवान जगन्नाथ को बदनाम करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।"