भाजपा की जीत पर डुमरिया में जश्न का माहौल
संवाद सूत्र डुमरिया : गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा की शानदार जीत से डुमरिया के भाजपा
संवाद सूत्र डुमरिया : गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा की शानदार जीत से डुमरिया के भाजपा महकमे मे जश्न का माहौल है। एक छोर से दूसरी छोर तक भगवा से पट गया है। जीत की खुशी में गाजे-बाजे के साथ विजय जुलूस निकाली गई। विजय जुलूस में मुख्य रुप से पहुंची पोटका विधायक तथा पुर्वी ¨सहभूम जिला अध्यक्ष सरोज महापात्र को फूलों की माला पहनाकर तथा आबीर गुलाल लगाकर गाजे स्वागत किया। विजय जुलूस थाने से लेकर बाजार तक आतिशबाजी करते हुए निकली। उसके बाद जुलुश दुर्गा मंडप में आकर सभा के रुप में तब्दील हुआ। गुजरात में भाजपा की जीत पर पोटका विधायक मेनका सरदार ने गुजरात की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा विकास की मुद्दों पर आधारित देश का सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं उन्होंने डुमरिया के जनता का भी आभार जताया। उन्होंने जनता से अपेक्षा की कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव मे भी भाजपा को इसी तरह बहुमत दिलाकर राज्य की चौमुखी विकास का भागीदारी बनें। विजय जुलूस के पश्चात आयोजित सभा के दौरान झामुमो समर्थित प्रमुख बासंती मुर्मू ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा मे शामिल हुई। उन्हें फूलों की माला पहना कर पार्टी मे शामिल किया गया। विजय जुलूस मे प्रखंड अध्यक्ष दिलीप पंडा, बीस सुत्री अध्यक्ष बसंत मदीना,विभीषण सरदार, खेलाराम बेसरा, सुशिल बारिक, समरन पात्र, किशोर गिरीविशु माझी, दुखू सामाद, तपन साहू, संजीत महापात्र, हिमांशु मिश्रा, हिमांशु राणा, बेहुला नाएक, संध्या रानी सरदार बुधराम पाड़ेया, निरोद साव आदि शामिल थे।