Move to Jagran APP

राष्ट्र के 20वें अधिवेशन में ओड़िशा प्रदेश सम्मेलन के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित

राष्ट्र के 20वें अधिवेशन में ओड़िशा प्रदेश सम्मेलन के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Mar 2022 03:20 PM (IST)Updated: Mon, 14 Mar 2022 03:20 PM (IST)
राष्ट्र के 20वें अधिवेशन में ओड़िशा प्रदेश सम्मेलन के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित
राष्ट्र के 20वें अधिवेशन में ओड़िशा प्रदेश सम्मेलन के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित

राष्ट्र के 20वें अधिवेशन में ओड़िशा प्रदेश सम्मेलन के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित

loksabha election banner

फोटो

जासं, भुवनेश्वर

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन पश्चिम बंगाल की कोलकाता महानगरी में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। ओड़िशा प्रदेश को सर्वाधिक 41 पुरस्कारों का उपहार मिला। मानव कल्याण की दिशा में मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने विगत 39 वर्षों से अग्रणी संस्था के रूप में कार्य करते हुए समाज में अपनी अमिट पहचान बनाई है। बाल विकास, बुजुर्ग सेवा, गौ सेवा, महिला सशक्तिकरण, नेत्र- रक्त-अंग-देह दान, जन जागरण एवं पर्यावरण इत्यादि विषयों पर जन कल्याण हेतु सतत प्रयास निरंतर जारी है। हमारे लिए यह अत्यधिक गौरवान्वित पल है, सत्र 2020- 2022 के लिए सम्मेलन के 19 प्रदेशों में से राष्ट्र का सर्वोच्च पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ प्रदेश श्रीमती ललिता अग्रवाल की अध्यक्षता में ओड़िशा को प्राप्त हुआ।

राष्ट्र के 19 प्रदेशों में सर्वश्रेष्ठ सचिव रानी खेमका एवं 625 शाखाओं में सर्वश्रेष्ठ शहरी शाखा के रूप में खेतराजपुर को पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ प्रकल्प रैली व स्लोगन एवं नव संकल्प पत्रिका के कवर पेज डिजाइन हेतु ओडिशा प्रदेश को, सर्वश्रेष्ठ शाखा शहरी - बालेश्वर, राउरकेला, बरहमपुर एवं सर्वश्रेष्ठ शाखा ग्रामीण क्योंझर, शिक्षा कोष हेतु अनुदान के लिए निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्षा श्रीमती गायत्री लाठ के अलावा अन्य कई श्रेष्ठ, विशेष, सर्वश्रेष्ठ प्रकल्प कार्यों हेतु ओडिशा प्रदेश को पुरस्कृत किया गया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती प्रेमा पंसारी, श्रीमती पुष्पा खेतान, राष्ट्रीय बाल विकास प्रमुख श्रीमती सुशीला फरमानिया, राष्ट्रीय नेत्र रक्त अंग देहदान प्रमुख श्रीमती संध्या अग्रवाल, राष्ट्रीय उत्तरांचल प्रमुख श्रीमती अंजू सरावगी, पूर्व प्रांतीय अध्यक्षा किरण बाघान, शांता पटवारी, गायत्री लाठ, निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्षा श्रीमती चंदा संतुका सहित 57 बहनों के साथ यह सभी पुरस्कार राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती शारदा लखोटिया जी द्वारा प्राप्त किए गए। मैं ललिता अग्रवाल ओड़िशा प्रदेश की अध्यक्षा इस सफलता का श्रेय हमारी सभी बड़ी बहनों को मार्गदर्शन के लिए, प्रांत के सभी प्रकल्प व अंचल प्रमुख एवं बोर्ड की सभी सदस्यो सहित सभी शाखा बहनों को समर्पित करती हूं क्योंकि उनके सहयोग से ही यह सुनहरा अवसर हमें प्राप्त हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.