Move to Jagran APP

सुमित और तपस्विनी विवाद मामला में मध्यस्थता प्रक्रिया खत्म

सुमित और तपस्विनी विवाद मामला में मध्यस्थता प्रक्रिया खत्म हाई कोर्ट में दाखिल होगी रिपोर्ट

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Apr 2022 02:20 PM (IST)Updated: Tue, 12 Apr 2022 02:20 PM (IST)
सुमित और तपस्विनी विवाद मामला में मध्यस्थता प्रक्रिया खत्म
सुमित और तपस्विनी विवाद मामला में मध्यस्थता प्रक्रिया खत्म

सुमित और तपस्विनी विवाद मामला में मध्यस्थता प्रक्रिया खत्म

loksabha election banner

जासं, कटक: डॉ सुमित और तपस्विनी विवाद मामला में हाई कोर्ट के निर्देश अनुसार चलने वाली मध्यस्थता प्रक्रिया सोमवार को खत्म हुई है। इसके बारे में रिपोर्ट तैयार कर हाई कोर्ट में दाखिल की जाएगी। हाईकोर्ट के पूर्व निर्देश अनुसार सोमवार को मध्यस्थता केंद्र में डॉ सुमित कुमार साहू और उनके पत्नी तपस्विनी दास हाजिर हुए। दोनों सोमवार अपराह्न को 4:00 बजे से पहले मध्यस्थता केंद्र में पहुंच चुके थे। करीब 4:00 बजे अधुरी रहने वाली मध्यस्थता प्रक्रिया को आगे ले जाया गया। मध्यस्थता केंद्र में इसकी संचालन करने वाले मध्यस्थ पहले दोनों के साथ अलग-अलग बात किए। फिर दोनों को इकट्ठा बैठा कर उनके साथ चर्चा की गई। सुमित और तपस्विनी के बीच किस मुद्दे को लेकर विवाद है और वह दोनों क्या चाहते हैं। उसको लेकर उन दोनों को उनकी राय मांगी गई। करीब ढाई घंटा तक यह प्रक्रिया चला। दोनों मध्यस्थता प्रक्रिया में सहयोग कर अपना अपना पक्ष मध्यस्थ के पास रखें। इस विवाद मामले में डॉ सुमित कुमार साहू की ओर से वकील व्योमकेश त्रिपाठी मामला संचालन कर रहे हैं। हाईकोर्ट में मध्यस्थता प्रक्रिया की रिपोर्ट दाखिल होने के बाद मामले की अगली सुनवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.