Move to Jagran APP

क्रिसमस पर राउरकेला में सजे गिरजाघर

क्रिसमस को लेकर शहर और आसपास के इलाके में उल्लास माहौल है। घरों एवं गिरजाघरों को बिजली बत्ती तथा रंग बिरंगे कागज एवं प्लास्टिक के फूलों से सजाया गया है। हमीरपुर कैथलिक धर्म प्रांत मुख्यालय समेत सभी बड़े-छोटे गिरजाघरों में आधी रात को प्रभु यीशु के जन्म दिन की खुशियां मनायी गयी तथा एक दूसरे को इसकी बधायी दी गयी। बुधवार की सुबह प्रार्थना के बाद बड़ा दिन का उत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 11:13 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 06:15 AM (IST)
क्रिसमस पर राउरकेला में सजे गिरजाघर
क्रिसमस पर राउरकेला में सजे गिरजाघर

जागरण संवाददाता, राउरकेला : क्रिसमस को लेकर शहर और आसपास के इलाके में उल्लास माहौल है। घर एवं गिरजाघर बिजली झालर, रंग बिरंगे कागज व प्लास्टिक फूलों से सजाए गए है। हमीरपुर कैथलिक धर्म प्रांत मुख्यालय समेत सभी बड़े-छोटे गिरजाघरों में मंगलवार आधी रात को प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया और एक दूसरे को बधायी दी गयी। बुधवार को सुबह प्रार्थना के बाद बड़ा दिन उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

loksabha election banner

राउरकेला शहर एवं आसपास के शहरों एवं गांवों में भी क्रिसमस को लेकर उत्सव का माहौल है। कैथलिक धर्म प्रांत हमीरपुर मुख्य गिरजाघर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। रात को यहां शहर और आसपास के क्षेत्र से दस हजार से अधिक श्रद्धालु जुटे। आधी रात को प्रभु के जन्म की घोषणा के साथ ही सामूहिक प्रार्थना के बाद चरनी में बालक यीशु के चुमा का रस्म अदा किया गया। इसी तरह राउरकेला एवं आसपास के 43 बड़े गिरजाघर व तीन सौ से अधिक छोटे गिरजाघरों कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्य पुरोहित ने सभी को शुभकामना दी और प्रभु यीशु के आदर्श को अपनाने का आह्वान किया। गिरजाघरों में रात भर नाच गान भी चला। 25 दिसंबर को बड़ा दिन का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.