हॉकी खिलाड़ियों को सभी प्रोत्साहन : बारिक
ग्रामांचल के खिलाड़ियों की पहचान कराने में खेल पत्रकारों ने भी अहम भूमिका निभाई है।
राउरकेला, जेएनएन। ओडिशा ही नहीं पूरे देश में सुंदरगढ़ को हॉकी का गढ़ माना जाता है। यहां से कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। ओलंपियन, अर्जुन पुरस्कार प्राप्त हॉकी खिलाड़ी यहां से हैं। इन्हें सभी तरह का प्रोत्साहन मिलने की बात विश्व क्रीड़ा पत्रकार दिवस पर बस्तिया भवन में ग्रामांचल में हॉकी के विकास पर आयोजित संगोष्ठी में पीए आइटीडीए टुकू बारिक ने कही। उन्होंने कहा कि ग्रामांचल के खिलाड़ियों की पहचान कराने में खेल पत्रकारों ने भी अहम भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि ओलंपियन लाजरूस वार्ला, अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी सुभद्रा प्रधान, पूनम टोप्पो, रोजालिन डुंगडुंग, प्रख्यात हॉकी कोच अमूल्यानंद बिहारी शामिल थे। मुख्य वक्ता राउरकेला इस्पात संयंत्र के सीओसी रामेन्द्र कुमार ने कहा कि सुंदरगढ़ में यदि निचले स्तर से खिलाड़ियों की तलाश की जाए एवं प्रोत्साहन मिले तो ध्यानचंद जैसे खिलाड़ी भी मिल सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओडिशा कर्मजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष पीतवास मिश्र ने की।
क्रीड़ा पत्रकार संघ ओडिशा के संयोजक सुशांत बेहरा ने अतिथियों का परिचय कराने के साथ प्रारंभिक विवरण दिया। संघ के उपाध्यक्ष अजय बेहरा ने अतिथियों का स्वागत किया जबकि जीवन ज्योति महंती ने धन्यवाद ज्ञापित किया। आह्लाद कुमार महंती, सुशांत जेना, ¨लगराज प्रुष्टि, महबूब महताब, अर्जुन मुदली, प्रमोद परीडा, वीर सेठ आदि ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोग किया।