तालाब में डूबने युवक की मौत
संसू झारसुगुड़ा लखनपुर ब्लॉक के बाघमुंडा गांव के नजदीक तालाब से बुधवार को लखनपुर था
By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Aug 2020 07:21 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2020 06:23 AM (IST)
संसू, झारसुगुड़ा : लखनपुर ब्लॉक के बाघमुंडा गांव के नजदीक तालाब से बुधवार को लखनपुर थाने की पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान बाघमुंडा गांव के 26 वर्षीय युवक आदित्य पशायत के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आदित्य मिर्गी रोग का मरीज था एवं बुधवार को नहाने के लिए वह तालाब गया था। काफी देर तक नहीं लौटने पर खोजबीन की जा रही थी इसी बीच उसके कपड़े तालाब किनारे मिला। उसके रिश्ते के भाई ने कपड़ों की पहचान करते हुए पुलिस की सूचना दी। बाद में लखनपुर पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से आदित्य के शव को तालाब से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए झारसुगुड़ा भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें