ब्रजराजनगर में कट्टा पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार
संसू ब्रजराजनगर नगर की ओरिएंट पुलिस ने देसी पिस्तौल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। प
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 07:13 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:08 AM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : नगर की ओरिएंट पुलिस ने देसी पिस्तौल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे शुक्रवार को झारसुगुड़ा कोर्ट में हाजिर करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
ओरिएंट थाना प्रभारी बैकुंठ बिहारी सेठ को जानकारी मिली कि एक युवक पिस्तौल के साथ दुर्गानगर इलाके में घूम रहा है। जिसके बाद मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी सेठ ने दुर्गानगर निवासी सुशील कुमार सरोज उर्फ छोटे को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें