असहाय व गरीबों में बांटी दशहरा की खुशियां
देश भर में शारदीय नवरात्र के साथ फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है। जिसमें दुर्गाेत्सव दशहरा व दीपावली की तैयारियों में लोग जुटने लगे हैं।
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : शारदीय नवरात्र के साथ फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है। इसमें दुर्गाेत्सव, दशहरा व दीपावली की तैयारियों में लोग जुटने लगे हैं। इसी कड़ी में स्थानीय यंग स्टार चैरिटेबल ट्रस्ट ने अंचल के गरीब व असहाय लोगों में दशहरा से पूर्व उनके बीच त्योहार की खुशियां बांटने का प्रयास किया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष ई. अरविद बारिक, विजय सहगल, राजेश पाढी़, आलोक पाणीग्राही, सोनू यादव सहित तापस रायचौधरी, प्यारेलाल श्रीवास्तव, समीरंजन दास आदि ने हंसामुरा काटांपाली मे स्थित मिशन आसरा में रहने वाली दिव्यांग महिलाओं, कापूमाल स्थित सुधार गृह तथा वृंदावन कॉलोनी की गरीब महिलाओं को नए वस्त्र प्रदान किया। इस दौरान विभिन्न पूजा कमेटियों के सदस्य भी शामिल रहे।