वनांचल को लेकर कार्यशाला का आयोजन
ओडिशा वनांचल उन्यन प्रकल्प की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 11:07 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 11:07 PM (IST)
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : ओडिशा वनांचल उन्यन प्रकल्प की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। झारसुगुड़ा के वनखंड अधिकारी सुशांत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि आंचलिक वन सरंक्षक चितरंजन मिश्रा ने किया। सम्मानित अतिथि वनखंड अधिकारी संजीत कुमार, जलछाया प्रकल्प के निदेशक अरुण महांती की मौजूदगी में वार्षिक विवरण पत्रिका विमोचन के उपरांत अधिकारियों ने विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही प्रकल्प की सफलता और समस्याओं पर अपने विचार रखे। कार्यशाला आयोजन में रेंजर रामचन्द्र बेहरा, जगदीश चंद्र बेहरा, राघव रंजन प्रमुख ने सहयोग किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें