ब्रह्मा विद्या के जरिए परम चेतना संभव : रसानंद
ब्रह्मा विद्या विहंगम योग आत्मा का आधार है विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
संवादसूत्र, ब्रजराजनगर : ब्रह्मा विद्या विहंगम योग आत्मा का आधार है विषयक कार्यशाला का आयोजन सोमवार शाम को गतपित नगर में किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि रसानंद विश्वकर्मा ने कहा कि ब्रह्मा विद्या के माध्यम से आत्मिक चेतना का परमात्मिक चेतना से मिलन संभव है। इससे न केवल जीवन में परम आनंद की प्राप्ति होती है बल्कि चंचल मन स्थिर करने की शक्ति प्राप्त होती है। सम्मानित अतिथि विजय प्रसाद, परमेश्वर, प्रो. एके मिश्र ने भी अपने विचार रखे। बताया कि ब्रह्मा योग के जरिये ¨चता मुक्त होने तथा व्यस्त जीवन में मानसिक शांति प्राप्त की जा सकती है। अंत में ब्रह्मा विद्या विहंगम योग के जिला संयोजक संतोष झा, सलाहकार गजानन प्रसाद, माला देवी, उíमला ¨सह, विमल कश्यप, एस भारद्वाज आदि की मौजूदगी में विश्व शांति के लिए सभी ने प्रार्थना की।