राज्यस्तरीय खेल में वैष्णवी ने स्वर्ण के साथ जीते दो पदक
बेलपहाड़ के आदर्श सरकारी बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा वैष्णवी हाती ने बालेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक हासिल किया।
संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : आदर्श सरकारी बालिका उच्च विद्यालय, बेलपहाड़ की छात्रा वैष्णवी हाती ने बालेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक हासिल कर झारसुगुड़ा जिले को गौरवान्वित किया है। वैष्णवी ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण तथा 100 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ ही वैष्णवी को राष्ट्रीय खेलोत्सव के लिए मनोनीत किया गया है। गुरुवार को वैष्णवी के बेलपहाड़ पहुंचने पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विजयलक्ष्मी पाणिग्राही समेत बनानी मिज, बब्बन सिंह, कल्पना प्रधान, नमिता साहू आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उसका स्वागत किया तथा उज्वल भविष्य की कामना की।