सीमकार्ड बिक्री मामले में दो गिरफ्तार
झारसुगुड़ा : पहले से ही एक्टीव हो चुके मोबाइल सीम कार्ड की बिक्री करने के आरोप में झा
By Edited By: Published: Sat, 18 Jun 2016 06:25 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jun 2016 06:25 PM (IST)
झारसुगुड़ा : पहले से ही एक्टीव हो चुके मोबाइल सीम कार्ड की बिक्री करने के आरोप में झारसुगुड़ा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में श्रीकांत पात्र व भरत वर्मा शामिल है। दोनों को कोर्ट चालान कर दिया गया है। ये दोनों विभिन्न दुकान घर व कार्यालयों में जाकर उक्त सीम कार्डों को बिक्री करते थे। गिरफ्तार किया गया श्रीकांत को वेदांत एक नंबर गेट के पास एक जेरोक्स की दुकान है। वह यहां भी उक्त सीम कार्ड बिक्री करता था। पुलिस ने उसकी दुकान में छापेमारी कर सीमकार्ड जब्त कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें