यात्रियों से लूटपाट में दो गिरफ्तार
ऑटो से यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान लाने ले जाने की अ
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Jul 2017 06:45 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jul 2017 06:45 PM (IST)
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :
ऑटो से यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान लाने ले जाने की आड़ में लूटने वाले दो युवकों को झारसुगुड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऑटो भी जब्त कर ली गई है। आरोपियों में मंगलबाजार के मस्जिद गली का मो. सागीर व मो. शमीम शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार गत दिनों रात में सागीर व शमीम ने बीटीएम अंचल के रहने वाले रामचंद्र सेठ नामक युवक को झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन से बीटीएम ले जाने के लिए ऑटो में बैठाया था। मगर बीटीएम ना जाकर बढईमुंडा के पास रामचंद्र का मोबाइल फोन व कुछ नगद रुपये लूट लिया और उसे वहीं छोड़ दिया। रामचंद्र ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में की। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक इससे पहले भी कई बार यात्रियों के साथ लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें