चोरी के सोना के साथ दो गिरफ्तार
झारसुगुड़ा पुलिस ने चोरी के एक मामले में चोरों को पकड़ने के साथ चोरी का गहना भी बरामद करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार होने वालों में पहाड़ी मंदिर अंचल का रहने वाला मंगल जयपुरिया (20) व विभूषण खालको (22) शामिल हैं।
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा पुलिस ने चोरी के एक मामले में चोरों को पकड़ने के साथ चोरी का गहना भी बरामद करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार होने वालों में पहाड़ी मंदिर अंचल का रहने वाला मंगल जयपुरिया (20) व विभूषण खालको (22) शामिल हैं। पुलिस ने दोनों चोरों का कोर्ट चालान कर दिया है। झारसुगुड़ा थाना अधिकारी सावित्री बल ने बताया कि चार फरवरी की रात पुराना बस्ती के गायत्री नगर में रहने वाले सुधीर कुमार नायक के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने चोरी की थी। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के आभूषण बरामद किए।