Move to Jagran APP

जरूरतमंद लोगों की मदद कर बीजू बाबू को दी श्रद्धांजलि

कोरोना को लेकर जारी लॉक डाउन के बीच शुक्रवार को झारसुगुड़ा जिले के संस्थापक सह सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कलिग वीर बीजू पटनायक की पुण्यतिथि सादगी से मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Apr 2020 11:06 PM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2020 06:17 AM (IST)
जरूरतमंद लोगों की मदद कर बीजू बाबू को दी श्रद्धांजलि
जरूरतमंद लोगों की मदद कर बीजू बाबू को दी श्रद्धांजलि

संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : कोरोना को लेकर जारी लॉक डाउन के बीच शुक्रवार को झारसुगुड़ा जिले के संस्थापक सह सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कलिग वीर बीजू पटनायक की पुण्यतिथि सादगी से मनाई गई। विधायक किशोर महांती की पहल पर बीजू जनता दल के नगर अध्यक्ष राधाकांत प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोल चक्कर स्थित बीजू पटनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जननायक को याद किया। इस अवसर पर प्रभात दास, अवनी दास, सुधांशू त्रिपाठी, पवित्र बीसी तथा मधुसूदन प्रधान प्रमुख शामिल थे। इसके बाद बीजद कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डो में जाकर असहाय लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया।

prime article banner

वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास ने शहर के सरबहाल स्थित अपने आवास पर बीजू बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर पूर्व मुख्यमंत्री की पुण्यतिथि मनाई। इसके अलावा ब्रजराजनगर, बेलपहाड़ आदि इलाकों में भी बीजद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सह बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक के निर्देशानुसार अपने-अपने घरों में बीजू बाबू को याद किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.