छठ महापर्व पर तालाब की मेड़ पर पौधारोपण
बेलपहाड़ गोमाडेरा के मालिपाड़ा स्थित बड़े तालाब की मेड़ पर शुक्रवार को छठ महापर्व के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संसू, ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ गोमाडेरा के मालिपाड़ा स्थित बड़े तालाब की मेड़ पर शुक्रवार को छठ महापर्व के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान तालाब के चारो ओर नारियल के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में स्थानीय बुद्धिजीवियों के अलावा छठ पूजा कमेटी के सदस्य शामिल हुए। लघु सिचाई विभाग द्वारा तालाब के विकास का काम जारी है लेकिन इलाके को हराभरा बनाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेनामणि सेठ, अभिमन्यु सा, सुरेंद्र साहू, दीनबंधु बिश्वाल, संतोष साहू, सुभाष प्रधान, सरोज मिर्धा इत्यादि बुद्धिजीवियों के अलावा छठ पूजा कमिटी कर सदस्य मोनू प्रसाद, अशोक यादव, अटल राय तथा संतोष शर्मा आदि शामिल हुए। झारसुगुड़ा में चलती आटो में अचानक लगी आग शनिवार की रात शहर के बेहरामाल किसान चौक के पास से गुजर रही है एक ऑटो में अचानक आग लग गई। जिसे देख वहां खड़े लोग और दुकानदार भी अचंभित हो गए थे। किसी तरह ऑटो रोका गया। देखा गया तो पीछे साइलेंसर के पास से धुआं निकल रहा था। जब तक लोग कुछ समझ पाते तभी अचानक तेजी से आग भड़क गई। दुकानदारों और उपस्थित लोगों ने किसी तरह ऑटो में लगी आग को बुझाया। इसी बीच दमकल भी आ गई। ऑटो में लगी आग से ऑटो के पीछे का हिस्सा जल गया लेकिन किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ऑटो में शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान किया जा रहा है। झारसुगुड़ा में मिले 23 नए मरीज झारसुगुड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पिछले 24 घंटे में 23 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार इस अवधि में झारसुगुड़ा नगरपालिका क्षेत्र से पांच, बेलपहाड़ नगरपालिका क्षेत्र से एक, ब्रजराजनगर नगरपालिका क्षेत्र से आठ, झारसुगुड़ा ब्लॉक से दो, लखनपुर ब्लॉक से चार, लइकेरा ब्लॉक से एक तथा किरमिरा ब्लॉक से मात्र दो संक्रमित पाए गए है।