छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर
संसू, ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ डिग्री कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण शिव
By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 09:18 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 09:18 PM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ डिग्री कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। प्राचार्य आशीष दास ने मुख्य अतिथि के रूप में इस शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि आजकल महिलाओं को इस तरह के प्रशिक्षण की नितांत आवश्यकता है ताकि वे समय पर न सिर्फ अपनी रक्षा कर सके वरन अन्य महिलाओं को भी दुराचारियों से बचाने में सक्षम हो सके। प्राध्यापिका चेतना प्रधान एवं देवकी बेहरा के संचालन में लगे इस शिविर में 100 छात्राएं सोनाली यादव, रीता प्रधान तथा ज्योत्सना रानी टोप्पो से 11 नंवबर तक आत्मरक्षा के गुर सीखेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें