Move to Jagran APP

झारसुगुडा में रिकार्ड किया गया इस साल का सर्वाधिक तापमान

ओडिशा प्रदेश के झारसुगुड़ा में बुधवार को इस साल अब तक का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Apr 2022 12:40 AM (IST)Updated: Thu, 14 Apr 2022 12:40 AM (IST)
झारसुगुडा में रिकार्ड किया गया इस साल का सर्वाधिक तापमान
झारसुगुडा में रिकार्ड किया गया इस साल का सर्वाधिक तापमान

झारसुगुडा में रिकार्ड किया गया इस साल का सर्वाधिक तापमान

loksabha election banner

जासं, भुवनेश्वर : ओडिशा प्रदेश के झारसुगुड़ा में बुधवार को इस साल अब तक का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक झारसुगुड़ा जिले में बुधवार को 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले एक अप्रैल को टिटिलागढ़ में सर्वाधिक तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। प्रदेश के 12 शहरों में बुधवार को तापमान 40 डिसे के ऊपर दर्ज किया गया है। इसमें झारसुगुड़ा के अलावा सोनपुर में 43.9 डिसे तथा बलांगीर में 43.2 डिग्री, टिटिलागढ़ में 43 डिग्री, अनुगुल में 42.7 डिसे, बौद्ध में 42 डिसे, संबलपुर में 41.6, तालचेर में 41.6 डिसे, सुंदरगढ़ में 41.5 डिसे, भवानीपाटना में 41.5 डिसे, पारलाखेमुंडी में 40.5 डिसे तथा हीराकुद में 40.3 डिसे तापमान दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में 38.5 डिसे तथा कटक में 37.8 डिसे एवं पुरी में 32 डिसे तापमान रिकार्ड किया गया।

ओडिशा में पांच दिनों तक बारिश और आंधी की संभावना : क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर ने ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश एवं वज्रपात गिरने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने इसके लिए अगले पांच दिनों के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए तिथि के हिसाब से पीली चेतावनी जारी की है।

इसके तहत 14 अप्रैल को मलकानगिरी, कोरापुट, रायगडा, गजपति, नवरंगपुर, नुआपाड़ा, कालाहांडी, सुंदरगढ़, क्योंझर, मयूरभंज, बालेश्वर, अनुगुल, ढेंकनाल जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बारिश होने और शुष्क मौसम की संभावना है। 15 अप्रैल को उत्तर तटीय ओडिशा, मयूरभंज, नवरंगपुर, कोरापुट, कालाहांडी, कंधमाल, रायगड़ा, बौद्ध, अनुगुल, ढेंकनाल के जिलों में कुछ स्थानों पर और बाकी जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ होने की संभावना है। इसी तरह से 16 अप्रैल को तटीय ओडिशा, मलकानगिरी, कोरापुट, रायगडा, नवरंगपुर, कंधमाल, कालाहांडी, अनुगुल, ढेंकनाल, क्योंझर, मयूरभंज जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ गरज के साथ, 17 अप्रैल को तटीय ओडिशा, मलकानगिरी, कोरापुट, रायगडा, नवरंगपुर, कंधमाल, कालाहांडी, अनुगुल, ढेंकनाल, क्योंझर, मयूरभंज जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बारिश होने एवं 18 अप्रैल को मलकानगिरी, कोरापुट, रायगडा, नवरंगपुर, गजपति, कंधमाल, गंजम, क्योंझर, मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक-जाजपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ होने है और शुष्क मौसम की प्रबल संभावना को मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.