हिरमा पंचायत में शटडाउन का आदेश एक घंटे में लिया वापस
झारसुगुड़ा ब्लॉक के हिरमा पंचायत में कोरोना को लेकर संशय की स्थिति देखी जा रही है। यहां के सरपंच अनिता भैंसा ने उन्हें दिए गए दायित्व (जिलाधीश कि क्षमता) का प्रयोग कर शाम पांच बजे से पांच दिन के लिए पंचायत के सभी राजस्व गांव को शटडाउन रखने कि घोषणा की थी।
संसू, झारसुगुगुड़ा : झारसुगुड़ा ब्लॉक के हिरमा पंचायत में कोरोना को लेकर संशय की स्थिति देखी जा रही है। यहां के सरपंच अनिता भैंसा ने उन्हें दिए गए दायित्व (जिलाधीश कि क्षमता) का प्रयोग कर शाम पांच बजे से पांच दिन के लिए पंचायत के सभी राजस्व गांव को शटडाउन रखने कि घोषणा की थी। मगर घोषणा के मात्र एक घंटे बाद ही उन्होंने अपनी घोषणा को एक घंटे बाद ही आश्चर्य जनक रूप से वापस ले लिया। विदित हो कि गत 31 जुलाई को हिरमा स्थित एसएमसी पावर जनरेशन कंपनी के एक कर्मचारी की स्वाब रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद दो तारीख को दो, तीन तारीख को दो व छह तारीख को तीन लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। एसएम सहित कारखाना में बाहरी राज्य व बाहरी जिले से आने वाले कर्मचारी व श्रमिकों में से 48 लोग क्वारंटाइन में है। इनके बीच से जिस प्रकार से पॉजिटिव निकल रहे हैं। इसे लेकर आम लोगों में चिंता बढ़ रही है। कुल आठ लोगों के पॉजिटिव आने के बाद हिरमा पंचायत के बीडीओ, बड़माल थानाधिकारी व परियोजना के अधिकारियों के बीच चर्चा हुई थी। वहीं हिरमा की सरपंच ने अचानक शटडाउन कि घोषणा कर दी। सरपंच की घोषण खेती करने वाले पंचायत वासियों लिए एक समस्या बन गई थी। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस पर असहमति प्रगट की थी। अंत में सरपंच ने अपने आदेश को वापस ले लिया। वहीं एसएमसी प्रबंधन ने परियोजना के पावर प्लांट व क्लीन को शटडाउन करने के साथ पूरे परियोजना में सैनिटाइजर व मेंटेनेंस करने की घोषणा की है।