ब्रजराजनगर में युवक की संदिग्ध मौत
संसू ब्रजराजनगर नगर के लमटीबहाल निवासी 26 वर्षीय युवक श्रीकांत शर्मा की मौत गत रात्रि संदिग्
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 08:36 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 06:20 AM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : नगर के लमटीबहाल निवासी 26 वर्षीय युवक श्रीकांत शर्मा की मौत गत रात्रि संदिग्ध हालत में हो जाने की जानकारी मिली है। युवक को घरवालों ने मंडलिया के केंद्रीय चिकित्सालय ले जाया गया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए झारसुगुड़ा भिजवाने की व्यवस्था की। परिवार वालों के अनुसार शुक्रवार की रात को श्रीकांत बिना खाये सो गया था इसलिए सुबह उसे जगाया गया लेकिन वह नहीं उठा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें