Move to Jagran APP

ब्रजराजनगर व बेलपहाड़ में आज से होने वाला रेल रोको आंदोलन स्थगित

बेलपहाड़ व ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक किशोर कुमार महंती ने 26 नवंबर को ब्रजराजनगर व बेलपहाड़ में रेल रोको आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। इस संबंध में उन्होंने 27 अक्टूबर को पत्र के माध्यम से डीआरएम बिलासपुर को जानकारी भी दी थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 07:00 AM (IST)
ब्रजराजनगर व बेलपहाड़ में आज से होने वाला रेल रोको आंदोलन स्थगित
ब्रजराजनगर व बेलपहाड़ में आज से होने वाला रेल रोको आंदोलन स्थगित

संसू, ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ व ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक किशोर कुमार महंती ने 26 नवंबर को ब्रजराजनगर व बेलपहाड़ में रेल रोको आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। इस संबंध में उन्होंने 27 अक्टूबर को पत्र के माध्यम से डीआरएम बिलासपुर को जानकारी भी दी थी। इन समस्याओं में दोनों स्टेशनों पर विभिन्न ट्रेनों का ठहराव, बेलपहाड़ में फुटओवर ब्रिज का निर्माण, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था व विकास कार्यों का उल्लेख किया था। विधायक के पत्र का जवाब देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के डीआरएम आलोक सहाय ने 24 नवंबर के पत्र में स्पष्ट कर दिया है कि दोनों स्टेशनों पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव के लिए रेल प्रबंधन को पत्र लिखा जा चुका है। शीघ्र ही इस पर निर्णय होगा। प्लेटफॉर्मो की मरम्मत, प्रतीक्षालय का निर्माण, प्लेटफार्म पर पेयजल व शौचालय की व्यवस्था तथा अन्य यात्री सुविधाओं का कार्य प्रारंभ हो चुका है। ब्रजराजनगर में एक और फुटओवर ब्रिज व लिफ्ट का निर्माण कराने की कार्रवाई जारी है। बेलपहाड़ में आरओबी निर्माण के लिए 50/50 के आधार पर ओडिशा सरकार से पत्राचार किया जा रहा है। दक्षिण विहार एक्सप्रेस के बेलपहाड़ में ठहराव पर कहा है कि ब्रजराजनगर से बेलपहाड़ की दूरी मात्र 9 किलोमीटर है। फिलहाल आवश्यक लाइनों की अनुपलब्धता के कारण यह संभव नहीं है। इसी प्रकार, रायगढ़-दुर्ग जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का संप्रसारण झारसुगुड़ा तक करना संभव नहीं है। फिलहाल रेल पटरियों की इतनी उप्लब्धता नहीं है। डीआरएम के इस पत्र को पाने के बाद विधायक ने जागरण को बताया कि ओडिशा से जुड़े रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 8 नवंबर को झारसुगुड़ा दौरान दिए गए आश्वासन व बिलासपुर डीआरएम का पत्र पाने के बाद उन्होंने फिलहाल रेल रोको आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.