राज्यस्तरीय चेस प्रतियोगिता में स्वास्तिक व सत्यश्री पर सबकी नजर
प्रतिभा हर जगह उपलब्ध है। मगर उनको उपयुक्त मौका नही मिल पाता है।
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : प्रतिभा हर जगह उपलब्ध है। मगर उनको उपयुक्त मौका नही मिल पाता है। इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से ही उदीयमान खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा का विकास हो सकेगा। ये बाते क्षेत्रीय सांसद सुरेश पुजारी ने स्थानीय एक होटल में झारसुगुडा जिला चेस संघ की ओर से आयोजित अंडर-11 राज्यस्तरीय चेस प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कही।
उन्होने कहा कि विद्यार्थियों को अपने बेहतरी के लिए स्वप्न देखना जरूरी है तभी वह आगे बढ कर कुछ कर पाएंगे। इसमें उनके माता पिता का सकारात्मक सहयोग भी जरूरी है। सम्मानित अतिथि जिलाधीश सरोज कुमार श्यामल ने कहा कि आज के समय में जिसमे प्रतिभा भरी है। उसे थोड़ा सा सहयोग मिलने से ही वह आगे बढ जाता है। विधायक सह जिला चेस संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार महांती ने प्रतियोगिता में शामिल छात्र छात्राओं से मिलकर उन्हें प्रोत्साहित किया। बतौर मुख्य वक्ता बीआइआइटीएम, भुवनेश्वर के पूर्व डीन एए खान ने कहा कि आज के समय युवा पीढ़ी से देश को बहुत आशा है। उन्होने सफलता हासिल करने के लिए प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। इसके अलावा संघ के हरिश्चंद्र गुप्ता, शैलेश, शुभनील, दिलीप साकुनिया, सचिव पद्मिनी सिंह ने भी विचार रखे। इस प्रतियोगिता में राज्य के 200 से अधिक प्रतियोगी हिस्सा ले रहे हैं। बालक वर्ग में स्वर्णपुर के स्वास्तिक महारणा (5) व बालिका वर्ग मे झारसुगुड़ा कि मानवितासत्यश्री (5) पर सबकी नजर है।