Move to Jagran APP

झारसुगुड़ा प्रशासन ने लॉकडाउन नियमो में दी आंशिक छूट

झरसुगुड़ा जिलाधीश सरोज कुमार सामल के निर्देश पर नगरपालिका द्वारा लॉक डाउन के नियमों में रविवार को कुछ परिवर्तन किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Apr 2020 11:38 PM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2020 06:13 AM (IST)
झारसुगुड़ा प्रशासन ने लॉकडाउन नियमो में दी आंशिक छूट
झारसुगुड़ा प्रशासन ने लॉकडाउन नियमो में दी आंशिक छूट

संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : झरसुगुड़ा जिलाधीश सरोज कुमार सामल के निर्देश पर नगरपालिका द्वारा लॉक डाउन के नियमों में रविवार को कुछ परिवर्तन किया गया है। इसके तहत सब्जी, मांस, अंडा आदि की दुकानों को सुबह 6 से 11 बजे तक एवं किराना दुकानों के खुलने का समय सुबह 7 से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया गया है। बतौर छूट मोबाइल, •ोरॉक्स, स्टेशनरी, साइकिल व मोटरसाइकिल मरम्मत, ट्यूब एवं टायर, फोटो स्टूडियो, चश्मा, एल्यूमीनियम आदि की दुकानें सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खोलने की अनुमति देने के साथ सिर्फ 50 फीसद कर्मचारियों से काम लेने को कहा गया है। आइसक्रीम तथा बेकरी वालों को घर- घर तक उत्पाद पहुंचाने की छूट दी गई है। इसके साथ ही मादक द्रव्य बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सभी को मास्क पहनने तथा साबुन से हाथ धोने या सैनिटाइजर का प्रयोग करने को कहा गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.