हिमगिरगढ़ के लिए रवाना हुई कांवरियों की टोली
सुंदरगढ़ जिले के हिमगिरगढ़ स्थित झाडेश्वर महादेव को सावन की पहली सो
By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Jul 2018 09:21 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jul 2018 09:21 PM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : सुंदरगढ़ जिले के हिमगिरगढ़ स्थित झाडेश्वर महादेव को सावन की पहली सोमवारी पर जलाभिषेक करने रविवार शाम को महिला एवं पुरुष कांवरियों की टोली रवाना हुई। ये सभी अपनी अपनी कांवर लेकर ईब नदी के ओपीएम घाट पहुंचे एवं स्नान के उपरांत विधि विधान से पूजा अर्चना के उपरांत कांवर में जल लेकर करीब 40 किलोमीटर दूर झाडेश्वर धाम के लिए रवाना हुए। ब्रजराजनगर कांवरिया संघ तथा अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा रास्ते में जगह-जगह गर्म पानी, जलपान समेत अन्य आवश्यक व्यवस्था समेत शिव मंदिर में भी भजन कीर्तन की व्यवस्था की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें