लखनपुर जोन-3 में बीजद का कार्यकर्ता सम्मेलन
बीजू जनता दल (बीजद) लखनपुर ब्लॉक के जोन-3 का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को तेलेनपाली में आयोजित किया गया।
संसू, ब्रजराजनगर : बीजू जनता दल (बीजद) लखनपुर ब्लॉक के जोन-3 का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को तेलेनपाली में आयोजित रहा। ब्लॉक अध्यक्ष शंाति प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में जोन अंतर्गत आनेवाली 10 पंचायतों के बीजद कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर आम चुनाव में दल की मजबूती के लिए विचार-विमर्श किया। बीजद के राज्य कार्यकारिणी सदस्य टिकेश्वर सेनापति ने ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र से दल के प्रत्यासी को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में बसंत पाढ़ी, जन्मेजय प्रधान, पदमिनी ¨सह, प्रसन्न प्रधान, ईश्वर कौड़ी, रघुमणि प्रधान, प्रफुल्ल सा, सीमांचल भोई, किशोर खरसेल, मंगला लाकरा, अक्षय साहू, सेवती खामारी, निराकार खमारी प्रमुख उपस्थित थे।