नायब सरपंच का आमरण अनशन खत्म
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : लखनपुर ब्लॉक के जामगांव पंचायत के नायब सरपंच महेंद्र साय का
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :
लखनपुर ब्लॉक के जामगांव पंचायत के नायब सरपंच महेंद्र साय का अनशन गुरुवार को समाप्त हो गया। ज्ञात हो कि पंचायत के विकास कार्यों में जारी अनियमितताओं की जांच की मांग को ले नायब सरपंच आमरण अनशन पर बैठे थे।
लखनपुर बीडीओ प्रमोद देहुरी ने दशहरा अवकाश से पूर्व सभी अनियमितताओं की जांच कराने का आश्वासन देते हुए नायब सरपंच महेंद्र साय को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। ज्ञात हो कि विकास कार्यों में सरपंच गीतांजलि गरतिया के पति का अनावश्यक हस्तक्षेप तथा पंचायत अधिकारी के इन अनियमितताओं में शामिल होने का आरोप लगाते हुए अपनी 12 सूत्री मांगों के समर्थन में नायब सरपंच द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आमरण अनशन प्रारंभ किया गया था।