इकलालिस बच्चों का हुआ सामूहिक जनेऊ
संसू, झारसुगुड़ा : जिला ब्राह्मण समाज की ओर से इस वर्ष भी सामूहिक जनेऊ संस्कार कार्यक्रम जगन्नाथ मंदि
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Apr 2018 06:53 PM (IST)Updated: Fri, 06 Apr 2018 06:53 PM (IST)
संसू, झारसुगुड़ा : जिला ब्राह्मण समाज की ओर से इस वर्ष भी सामूहिक जनेऊ संस्कार कार्यक्रम जगन्नाथ मंदिर, सरबहाल परिसर में आयोजित किया गया। इसमें कुल 41 बच्चों का जनेऊ संस्कार किया गया। इसमें नगर समेत बरगढ़ जिला एवं पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से भी समाज के लोग अपने बच्चों को लेकर यहां पहुंचे थे। समाज के अध्यक्ष रवींद्र दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष पूर्णचंद्र माफीदार, बालगो¨वद मिश्र, मनमोहन पांडे, आदित्य पुजारी, फकीर मोहन पाढ़ी, शरत त्रिपाठी, ¨पटू पाढ़ी, परशुराम वाहिनी के अध्यक्ष शैलेश तिवारी प्रमुख उपस्थित रहे।
-
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें