मारवाड़ी महिला समिति ने की असहायों की सहायता
गोविदपुर स्थित झारसुगुड़ा पीपुल्स फोरम द्वारा संचालित भरोसा केंद्र में रह रहे असहायों की मारवाड़ी महिला समिति बेलपहाड़ ने सहायता की है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 09:32 PM (IST)Updated: Tue, 21 May 2019 06:37 AM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : गोविदपुर स्थित झारसुगुड़ा पीपुल्स फोरम द्वारा संचालित भरोसा केंद्र में रह रहे असहायों की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, बेलपहाड़ ने सहायता की है। समिति की सदस्यों ने केंद्र पहुंचकर असहायों को कूलर, दरी, कपड़े, घड़े, साबुन आदि जरूरी सामान प्रदान किया। समिति की अध्यक्ष सावित्री अग्रवाल, सचिव सुनीता गोयनका, कोषाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, गायत्री अग्रवाल, आशा अग्रवाल, मेघा अग्रवाल तथा भरोसा केंद्र के संचालक रंजीत दास, कविता छत्रिया, रूद्र घोषी, हृदानंद कुसुम, आशीष साहू, मीणा सराफ तथा लिली अघरिया आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें