विधायक ने की विकास कार्यो की समीक्षा
लखनपुर पंचायत समिति कार्यालय में शुक्रवार को विधायक किशोर कुमार महंती ने विकास कार्यो की समीक्षा की।
संसू, ब्रजराजनगर : लखनपुर पंचायत समिति कार्यालय में शुक्रवार को ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो की विधायक किशोर कुमार महंती ने समीक्षा की। इस दौरान ग्रामीण इलाकों में लोगों की सुविधा के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को सही ढंग से आम लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर विधायक ने जोर दिया। ब्लॉक अध्यक्ष शांति प्रधान, डीआरडीए के परियोजना निर्देशक तपीराम माझी, बीडीओ गोविद दंडसेना, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकजिनी प्रधान सहित विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में विधायक ने शिक्षा, कृषि, स्वास्थ, बिजली, पेयजल, साफ सफाई, सिचाई, उद्यान, सड़क निर्माण, जंगल, शिशु मंगल, खेल संबंधी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तय समय में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।