बीजद नेता मानस साहू का निधन
बीजू जनता दल युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष तथा निवर्तमान पार्षद एवं ब्रजराजनगर ट्रक मालिक संघ के सचिव मानस साहू (41) का हृदयाघात से निधन हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 02 May 2020 11:07 PM (IST)Updated: Sun, 03 May 2020 06:19 AM (IST)
संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : बीजू जनता दल युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष तथा निवर्तमान पार्षद एवं ब्रजराजनगर ट्रक मालिक संघ के सचिव मानस साहू (41) का हृदयाघात से निधन हो गया। साहू के निधन पर ट्रक मालिक संघ समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा दुख प्रकट किया है।
कांग्रेस से अपना सियासी सफर शुरू करने वाले मानस ने बाद में नवीन पटनायक की नीतियों से प्रेरित होकर बीजू जनता दल की सदस्यता ग्रहण की एवं इलाके में दल की मजबूती के लिए कार्य किया। अपनी लोकप्रियता के चलते वे तीन बार पार्षद बने एवं तीन बार ब्रजराजनगर ट्रक मालिक संघ के सचिव चुने गए। पिछले दिनों उन्होंने भुवनेश्वर में अपना इलाज भी कराया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें